मुकेश नायक के दमोह से चुनाव लड़ने से मना करने पर बढ़ी कांग्रेस की मुश्किल

भोपाल
दमोह विधानसभा के उपचुनाव में पूर्व मंत्री मुकेश नायक के चुनाव लड़ने से इंकार करने के बाद कांग्रेस की मुश्किल बढ़ गई है। इस सीट से मुकेश नायक को प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से नाराजगी के चलते उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।

सूत्रों की मानी जाए तो कांग्रेस मुकेश नायक को इस सीट से उपचुनाव लड़वाना चाहती थी, इसके चलते उनसे संपर्क भी किया गया, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। कांग्रेस को यह उम्मीद नहीं थी कि मुकेश नायक चुनाव लड़ने से मना करेंगे। नायक के मना करने के बाद अब कांग्रेस इस सीट पर नया चेहरा तलाश कर रही है। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में नया चेहरा तलाश कर राहुल सिंह को इस सीट पर टिकट दिया था। कांग्रेस के टिकट पर वे चुनाव भी जीत गए थे, लेकिन अक्टूबर में उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

मुकेश नायक इस सीट से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 1985 में जयंत मलैया को इस सीट पर चुनाव हराया था। वे पिछला चुनाव वे पवई से लड़े थे। अब कांग्रेस उन्हें दमोह से उम्मीदवार बनाने का सोच रही थी।

दमोह विधानसभा का उपचुनाव दो महीने के भीतर होना है। राहुल सिंह ने 25 अक्टूबर 2020 को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इस सीट पर 6 महीने के भीतर उपचुनाव होना है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में यहां पर उपचुनाव हो सकते हैं।

 

Source : Agency

15 + 8 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]